लुटेरों और चोरों पर लगाम लगाए:डीआईजी कृष्णावेणी देशावंतु
Feb 13 2024
ग्वालियर। लुटेरों और चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें, जिससे आमजन राहत में रहे और इन मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होना चाहिए। यह बात मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित क्राइम समीक्षा बैठक में डीआईजी ग्वालियर जोन कृष्णावेणी देशावंतु ने पुलिस अफसरों से कही। इस दौरान एसएसपी राजेश सिंह चंदेल सहित सभी अफसर और थाना प्रभारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि थाना वार लंबित अपराधों के निकाल के लिए एक टीम अलग बनाएं, जो लंबित अपराधों पर फोकस करे और लंबे समय से चकमा दे रहे बदमाशों को पकड़े।
प्राय: देखा जा रहा है कि रोजाना चोरी की वारदातें घटित हो रही हैं और आमजन परेशान हंै, चोरों को पकडऩे के लिए विशेष योजना बनाएं जिससे चोरों पर अंकुश लगाया जा सके। पुराने चोरों की जानकारी एकत्रित की जाए, साथ ही हाल जेल से छूटे चोरों की मॉनीटरिंग की जाए।
बैठक में डीआजी ने थानावार अपराध की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने कई थाना प्रभारियों की क्लास लगाई, साथ ही अपराध रोकने के लिए उन्हें निर्देशित किया।
सीएसपी और एसडीओपी करें समीझा
अपराध समीक्षा के बाद डीआईजी कृष्णावेणी देशावंतु ने सभी सीएसपी, एसडीओपी को निर्देशित किया कि वह थानावार अपराधों की समीक्षा कर उन्हें जानकारी से अपडेट करेंगे, जिससे इसमें किसी प्रकार की ढिलाई ना आए।
हाल ही में हुई सिलसिलेवार लूट पर डीआईजी ने सभी थाना प्रभारी व अन्य अफसरों को निर्देश दिए कि लुटेरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएं, जिससे इन वारदातों को रोका जा सके और लुटेरों को जेल भेजा जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









