जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर इंटरनेशनल ने भगवान का अभिषेक कर सामूहिक रूप उतारी आरती

Feb 13 2024

ग्वालियर। सामाजिक संस्था जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर इंटरनेशनल द्वारा चौबीस तीर्थंकर भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाने का संकल्प लिया है। इसकी शुरुआत भगवान विमलनाथ के जन्मकल्याणक महोत्सव से हुई। समाज के प्रवक्ता ललित ने बताया कि मंगलवार को दानाओली स्थित चंपाबाग जैनमंदिर दानाओली में मनाया गया। जिसमें सदस्यों द्वारा जन्माभिषेक किया गया। 
इस अवसर पर रामकुमार जैन, अमित कुमार जैन द्वारा सौधर्म इंद्र बनकर प्रथम अभिषेक किया। शांति धारा संस्था के अध्यक्ष रोहित जैन व गगन जैन रहे। भगवान के जन्म कल्याण के अवसर पर संस्था द्वारा मिष्ठान का वितरण भी किया गया, जिसके पुण्यार्जक रविंद्र जैन बाबा परिवार रहा। यह कार्यक्रम संस्था के धार्मिक कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र जैन एवं दीपक जैन के मार्गदर्शन में हुआ। 
इस अवसर पर संस्था रामकुमार जैन, एडवोकेट मनोज कुमार जैन, रोहित जैन, अजय कागदी, अरविंद मोदी, नीरज जैन, अमित जैन, अतुल जैन, गगन जैन, राकेश जैन, प्रदीप जैन, गौरव जैन, अमन जैन, पुनीत जैन, संतोष जैन राजीव जैन आदि उपस्थित थे।