ऋतु बहार कार्यक्रम का अयोजन संपन्न

Feb 13 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शिनी की ओर से ऋतु बहार कार्यक्रम का अयोजन आर्शीवाद वाटिका में संपन्न हुआ। कार्यक्रम समन्वयक नीलम जैन, अध्यक्ष सपना जैन, कार्यक्रम संयोजक प्रिया गर्ग व स्नेहा अग्रवाल रही। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम में फूलों की रंगोली प्रतियोगिता रखी गई। इस प्रतियोगिता की विजेता शैली कौर, सजल अग्रवाल, सांत्वना पुरुस्कार में अंजली गुप्ता, सुची मित्तल, रिचा गुप्ता, रश्मि ग्रोवर विजेता रहीं। 
बेस्ट स्माइली फेस में रचना पाण्डेय, बेस्ट कॉन्फिडेंस में दिव्या बलानी, बेस्ट टैलेंट में शैली कौर, फॉलो मी गेमस में मोनिका अग्रवाल, राधा अग्रवाल, राधिका अग्रवाल विजेता रही। माला फेरने के गेम में प्रथम निधि अग्रवाल, द्वितीय आरती भार्गव, तृतीय मोनिका अग्रवाल विजेता रहीं, बेस्ट ड्रेस मोनिका राय, बबली लुक्स में आकांक्षा गुप्ता, क्वीन में आरती भार्गव विजेता रही। कार्यक्रम संयोजिका प्रिया गर्ग थी और सपना जैन व अनुष्का अग्रवाल ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में दीप्ती गुप्ता, ममता अग्रवाल, रूपाली मांगलिक, रुचि अग्रवाल, प्रीति बंसल, श्वेता गुप्ता, मनीषा गगरानी, पल्लवी अग्रवाल आदि उपस्थित रही।