लायंस क्लब अनुभूति ने निर्धन बेटी की कन्यादान का बीड़ा उठाया

Feb 13 2024

ग्वालियर। ग्वालियर लायंस क्लब अनुभूति की अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल ने निर्धन परिवार की बेटी नताशा के कन्यादान का बीड़ा उठाया। उन्होंने बताया कि निर्धन परिवार की बेटी का विवाह किया जाना है। मीनाक्षी ने बताया कि निर्धन कन्या का कन्यादान किया जाना है। उसके उपयोग की सामग्री क्लब के सदस्यों और अध्यक्ष के द्वारा कन्या को भेंट की गई। इसी क्रम में कन्या के हाथों में मेहंदी रचाई एवं हल्दी लगाई गई। 
इस अवसर पर रजनीश नीखरा, अलका कुशवाह, कमल किशोर गुप्ता, हरिओम सिंघल, विजय खंडेलवाल, प्रीति झा, विजेन्द्र सिंह कुशवाह, सुशीला गुप्ता, चंदन जयसवाल, कल्पना, प्रदीप, दिलीप सिंह कुशवाह, अजय सिरसट, कमल किशोर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।