ब्राहृाण विवाह कार्यालय का उद्घाटन कल, 5 नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन केंद्र शुरू

Feb 13 2024

ग्वालियर। सकल ब्राहृाण महासमिति के तत्वाधान में निशुल्क द्वितीय ब्राहृाण विवाह सम्मेलन के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन 15 फरवरी को भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ भारद्वाज मेंशन दौलतगंज में किया जाएगा। 
संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए आज की आवश्यकता सामूहिक विवाह सम्मेलन है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का इससे सम्मान बढ़ता है। जिससे अन्य समाज भी प्रेरणा ले सकें। निशुल्क द्वितीय ब्राहृाण सामूहिक विवाह सम्मेलन 14 अप्रैल को चेम्बर्स भवन पर होंगे। 
सम्मेलन के मुख्य संयोजक रवीन्द्र नाथ नायक, संयोजक राम पाठक, शशीकांत दीक्षित, डॉक्टर मुन्नालाल शर्मा, तीरथ मिश्रा ने बताया कि निशुल्क द्वितीय ब्राहृाण विवाह सम्मेलन के निशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए पांच केन्द्रों का शुभारंभ पवन गोस्वामी आमखो, पुरुषोत्तमकांत शर्मा हाथी खाना, महावीर मुद्गल माधव विहार कॉलोनी शिवपुरी, पवन अवस्थी न्यू शिव विहार कॉलोनी, परमानंद मिश्रा मोहना में प्रारंभ कर दिए गए हैं।