प्रधानमंत्री मोदी की ग्वालियर यात्रा की सभी व्यवस्थायें समय से पूर्ण करें:सीईओ विवेक कुमार
Feb 12 2024
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित ग्वालियर यात्रा को लेकर तैयारियाँ जारी हैं। ग्वालियर में नव निर्मित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जायेगा। सोमवार को जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार एवं अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार ने बैठक में कहा कि आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाए। साथ ही आयोजन स्थल के नजदीक स्थापित की जा रही पार्किंग में प्रवेश व निकास की सुगम व्यवस्था की जाए। जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार ने आयोजन स्थल पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश भी बैठक में दिए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मापदण्डों का पालन करने पर भी विशेष बल दिया गया।
अपर कलेक्टर टीएन सिंह ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिये अलग-अलग रंग के कार्ड जारी किए जायेंगे। सभी संबंधित अधिकारी समय से अपने और अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के कार्ड अवश्य बनवा लें।
बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









