निगम ने बहोडापुर एवं मोतीझील क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों पर की कार्यवाही
Feb 12 2024
ग्वालियर।। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर कार्यवाही अभियान चलाकर की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
सहायक नगर निवेशक महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। जिसके तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा बहोड़ापुर स्थित आदर्श मिल के पास महेश कुशवाह, राजेश, श्रीमती सरोज कुशवाह, बृजमोहन कुशवाह आदि द्वारा सर्वे क्रमांक 500, 501, 498/1, 498/3, 499 में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसके साथ ही मालनपुर मोतीझील पहाडी पर अंकुर सिंह एवं श्री विश्वप्रताप सिंह आदि के द्वारा सर्वे क्रमांक 983, 981/2 पर अवैध कॉलोनी का निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसको हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में यशवंत मेकले, राजीव सोनी, वीरेंद्र शाक्य, केशव चौहान, विशाल गर्ग एवं बहोड़ापुर थाना पुलिस बल उपस्थित रहा।
मुरार के विभिन्न बाजारों से मदाखलत ने हटाया अस्थाई अतिक्रमण
नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत मुरार के विभिन्न बाजारों में अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाया गया है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देशानुसार बारादरी चौराहा, सदर बाजार, अग्रसेन चौराहा, छ: नम्बर चौराहा, सिध्देश्वर हनुमान मन्दिर रोड, रामलीला मैदान रोड, अल्पना टाकीज रोड सहित मुरार क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर खडे यातायात में बाधक हाथ ठेलों एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदालखत अमले द्वारा हटाया गया एवं हाथ ठेले एव सामान इत्यादि जप्त कर हुरावली रोड डीबी सिटी के सामने स्थित मदाखलत कार्यालय पर भिजवाया गया एवं आवागमन मार्गो को सुलभ कराया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









