साडा क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त लॉजिस्टिक पार्क की कार्ययोजना तैयार करें:संभागायुक्त
Feb 12 2024
ग्वालियर। साडा (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना के लिए कार्ययोजना तैयार करें। लॉजिस्टिक पार्क के लिये साडा के अंतर्गत ऐसी जमीन चिन्हित करें, जो नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम व शहर के नजदीक हो। यह बात संभागायुक्त दीपक सिंह ने साडा बोर्ड की बैठक में संबंधित अधिकारियों से कही। बैठक में निगमायुक्त हर्ष सिंह भी मौजूद थे।
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि लॉजिस्टिक पार्क की कार्ययोजना इस प्रकार से तैयार करें, जिससे उसके आसपास अन्य व्यवसायिक गतिविधियों और आवासीय क्षेत्र को बढ़ावा मिले। साथ ही स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र की सुंदरता बढ़े। उन्होंने लॉजिस्टिक पार्क के लिये फोरलेन सडक़ सहित कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
सिटी सेंटर क्षेत्र में शिवाजी पार्क के समीप बनाए गए बहुउद्देश्यीय कला केन्द्र को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय को सौंपने पर भी साडा बोर्ड की बैठक में विचार किया गया। संभागायुक्त श्री सिंह ने बैठक में मौजूद निगमायुक्त से कहा कि बहुउद्देश्यीय कला केन्द्र के पास गार्डन सहित अन्य सुविधाएँ विकसित कराएँ।
उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा है कि वित्तीय और सभी प्रकार के तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपना प्रतिवेदन दें। संस्था जल्द से जल्द अपना काम शुरू कर सके, इस बात को ध्यान में रखकर साडा बोर्ड ने उसे दूसरी जमीन देने का निर्णय लिया है।
बैठक में निगमायुक्त हर्ष सिंह, पवन सिंघल, विकास शिवप्रसाद, विशाल प्रताप सिंह तोमर व साडा बोर्ड के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









