हर साल 10 लाख युवक-युवतियों को दिया जायेगा रोजगार:सिंधिया
Feb 12 2024
ग्वालियर। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत को विकासशील देश से विकसित देश बनाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। देश में हर साल 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर कार्य किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में रोजगार मेले के अवसर पर 603 नए लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए यह बात कही। देश भर में आयोजित समारोह में एक लाख चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशभर के चयनित लाभार्थियों को वर्चुअली संबोधित किया।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देशभर में 390 नए विश्वविद्यालय, 1326 आईआईएम और 149 नए एयरपोर्टों का निर्माण भी किया गया है। देश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी सार्थक कार्य किया गया है।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कार्यक्रम में 603 चयनित युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।
बीएसएफ टेकनपुर में आयोजित रोजगार मेले में भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और चयनित युवक-युवतियाँ उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









