कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण
Feb 12 2024
ग्वालियर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाएँ जिले में सुव्यवस्थित ढंग से और सुचिता के साथ जारी हैं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और उडऩदस्तों द्वारा लगातार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस कड़ी में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को डबरा क्षेत्र के दो परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी राजेश चंदेल भी उनके साथ थे।
कलेक्टर एवं एसएसपी ने सोमवार को डबरा स्थित शासकीय कन्या उमावि एवं संत कंवरराम उमावि परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने परीक्षार्थियों के लिये जुटाई गईं बुनियादी सेवाओं अर्थात पेयजल, शौचालय इत्यादि का भी जायजा लिया। उन्होंने केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिए कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन कर परीक्षा सम्पन्न कराएँ।
सोमवार को हायर सेकेण्ड्री (12वी कक्षा) के भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनीमल हसबेंड्री, मिल्क ट्रेड पोल्ट्री, फार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व व भारतीय कला का इतिहास विषय की परीक्षा हुई। बारहवीं कक्षा की इस परीक्षा में कुल 22 हजार 559 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









