जंगल में हो रही बोरिंग, वन अमले के रोकने पर हुआ विवाद

Feb 12 2024

ग्वालियर। घाटीगंाव आरोन तिराहे के पास शबरी माता आश्रम पर भागवत कथा का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा था। यहां जंगल की जमीन पर मंदिर से जुड़े लोग अवैध रूप से मशीनों द्वारा बोरिंग करा रहे थे। जैसे ही यह सूचना वन विभाग को लगी तो एक टीम सूचना की तस्दीक के लिए पहुंची तो टीम को वहां मशीनों द्वारा जंगल में बोरिंग करते मिली थी। 
जब अमले ने काम रुकवाने के लिए वहां मौजूद लोगों से कहा तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जब विरोध ज्यादा बढ़ा तो ग्रामीणों ने वन अमले के वाहनों पर पथराव कर दिए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। रेंजर दीपांश और उसकी टीम ने बोरिंग मशीन व अन्य सामान जप्त कर लिया। 
घाटीगांव क्षेत्र के अंतगर्त वीट मानपाटन जंगल की भूमि पर बोरिंग कराना शुरू की थी। शबरी माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे थे। इस कारण बोरिंग मशीन की आवाज न हो तो लोगों ने काम बंद करा दिया। सिंधिया के जाने के बाद फिर से बोरिंग का कार्य शुरू करा दिया गया। 
वन अमला और ग्रामीणों में विवाद के दौरान घाटीगांव थाना का स्टॉफ भी मौके पर पहुच गया। 
इस बारे में वन मंडल अधिकारी ग्वालियर अंकित पांडे ने कहा कि जंगल की जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से मशीनों द्वारा बोरिंग करा रहे थे। हमारी टीम ने वहां जाकर काम रोका और तीन गाडिय़ो सहित सामान को जब्त कर लिया। जिसमें एक वाहन एमपी02 केवी 2353 पीएचई का है।