मोनिका जैन अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड से सम्मानित

Feb 12 2024

ग्वालियर। कहते हैं जहां चाह वहाँ राह होती है, इसी तथ्य को सार्थक करते हुए विन्यास योग स्टूडियो ग्वालियर की योग प्रशिक्षक श्रीमती मोनिका जैन ने तृतीय अंतरराष्ट्रीय योगिनी अवार्ड हासिल किया। साथ ही एडयूजी लाइफ और परमार्थ निकेतन ऋषिकेश ने इस क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु इस सम्मान को वास्तविक रूप दिया। 
इस अवार्ड के अंतर्गत मोनिका जैन का मप्र स्टेट योगिनी अवार्ड के लिए चयन हुआ। मोनिका पिछले दस वर्षों से निरंतर योग प्रशिक्षण दे रही हैं और वर्तमान में वे देश की सीमा सुरक्षा बल अकादमी के साथ अपना शोधकर्ता के रूप में कार्य कर रही हैं।