महाराज बाड़ा पर युवक का शव मिला

Feb 12 2024

ग्वालियर। हुजरात कोतवाली क्षेत्रअन्तर्गत महाराज बाड़े पर सोमवार को एक युवक का पड़ा होने से क्षेत्र में हडक़प मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिली।
पुलिस को मृतक के पास से मिले वोटर कार्ड व पेन कार्ड से मृतक की पहचान लियाकत अली के रूप में हुई है। युवक की किन परिस्थियों में मौत हुई है यह पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।