जैन सोशल ग्रुप की महिला ने डिस्को थीम पर ब्लैक परिधान में किया डांस

Feb 12 2024

ग्वालियर। जैन सोशल ग्रुप की महिला इकाई जेएसजी संगिनी नारी शक्ति ग्वालियर द्वारा होटल शाह इंपिरियल में डिस्को दीवाने थीम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी संगिनी सखियों ने बढ़ चढक़र अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, डिस्को के गानों पर सभी संगिनी के कदम थिरके कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के चित्र अनावरण व दीप प्रज्वलन समस्त संरक्षिकाएं व कार्यकारणी सदस्य के द्वारा किया गया।
समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि मंगलाचरण की प्रस्तुति आरती जैन द्वारा दी गई। सूत्र पठन शोभना जैन द्वारा स्वागत नृत्य की प्रस्तुति प्रीति जैन द्वारा दी गई। संगिनी अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया की महिलाओं को अपने व्यस्ततम जीवन से समय निकालकर इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए ताकि वे राहत और बदलाव महसूस कर सकें। कार्यक्रम का संचालन डॉ याशी जैन द्वारा किया गया। संस्थापक अध्यक्ष सुप्रिया जैन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को रिचार्ज कर देते हैं और महिलाओं को अपने लिए भी समय निकालना चाहिए।
कार्यक्रम में कपल गेम करवाया गया, जिसमें प्रथम स्थान रीनू जैन एवं मीनू जैन व द्वितीय स्थान सारिका जैन एवं नीतू जैन और तृतीय स्थान पूनम जैन एवं याशी जैन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में सिंगल पर्सन गेम में प्रथम स्थान संध्या जैन द्वितीय स्थान श्वेता जैन तृतीय स्थान शालिनी जैन ने प्राप्त किया। सभी संगिनी सखियों ने मिलकर म्यूजिकल डिस्को थीम हाउजी खेला और खूब मस्ती की और कई सारे पुरस्कार भी जीते।
कार्यक्रम के अंत में संगिनी सचिव अनीता जैन डेल द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में संस्था की साधना जैन, सुनीता जैन, आकांक्षा जैन, रजनी जैन, पायल जैन, निधि जैन, अंजना जैन, ज्योति जैन अटेर,  मोनिका जैन, संगीता जैन कागदी, निकिता जैन, रंजना जैन, संगिनी कुमकुम जैन, रंजेश जैन आदि समस्त संगिनी सखियां उपस्थित रही।