हैप्पी पेरेंटिंग ट्रेनिंग का आयोजन

Feb 12 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर ग्लोबल द्वारा हैप्पी पेरेंटिंग ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस ट्रेनिंग में ट्रेनर के रूप में वंशिका राजवाड़े की उपस्थिति रही। यह ट्रेनिंग में प्ले स्कूल के अभिभावक एवं उनके बच्चे भी उपस्थित रहे। वंशिका द्वारा ट्रेनिंग की शुरुआत में सभी पेरेंट्स को की सरहाना की गई। जिस तरह से वह अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं वह वाकई में काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में विभिन्न गेम्स एवं एक्टिविटीज का भी आयोजन किया गया। ट्रेनिंग के दौरान पेरेंट्स से उनकी मन की बातें भी पूछी गई कि वह अपने बच्चों को कैसे और अच्छे बेहतर तरीके से डेवलप कर सकते हैं। सभी अभिभावकों के लिए एक सेशन रखा गया जिसमें उन सभी की मन की बातों का उत्तर दिया गया। 
 ट्रेनिंग में यह भी बताया गया कि सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए रोल मॉडल होते हैं। जिन्हें वह फॉलो करते हैं तो सभी पैरंट को अपने व्यवहार का बहुत ध्यान रखना चाहिए।