प्रेरणा संस्था द्वारा फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

Feb 12 2024

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर प्रेरणा संस्था द्वारा होटल सेंटेला में रेड एंड ब्लैक थीम पर फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संस्था अजीत गुप्ता, मनोज चौरसिया,अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे। 
नवीन सदस्यों को इंट्रोड्यूस कर उन्होंने अपना टैलेंट शो किया। उन्होंने कैटवॉक कर अपना इंट्रोडक्शन दिया। साथ ही संस्था की संरक्षक शीतल गर्ग एवं वंशिका राजवाड़े द्वारा सभी नवीन सदस्यों का टीयारा, पिन पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था के नवीन एवं सीनियर्स सदस्यों द्वारा डांस की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के कई रोमांचक गेम्स का आयोजन किया गया। सभी  विजेताओं को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार से किया गया। ये जानकारी पीआरओ जेसी शिल्पा अग्रवाल द्वारा दी गई।