पुलिस को जांच में पांच कैफों में केबिन व आपत्तिजनक सामग्री मिली

Feb 12 2024

ग्वालियर। मुरार के 5 कैफे सेंटर पर जब पुलिस पहुंची तो यहांपुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। कैफे सेंटरों में केबिन बने मिले हैं और वैलेंटाइन वीक के प्रॉमिस डे होने पर युवा कपल भी बैठे नजर आए। तलाशी लेने पर कैफे के कुछ केबिन में शराब मिली। आपत्तिजनक चीजें भी पाई गईं। सूत्रों की मानें तो इन कैफे सेंटरों पर अपत्तिजनक काम हो रहे थे। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कुछ कैफे सेंटर पर अपत्तिजनक काम भी हो रहे थे। फिलहाल पुलिस ने अभी इन कैफे सेंटर के संचालकों को नोटिस देकर हिदायत दे दी है कि अगर नहीं सुधरे तो पुलिस कार्रवाई करेगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ प्रशासनिक अमला ाी मौजूद रहा। 
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उपनगर मुरार में कुछ कैफे सेंटर में केबिन बने हैं और अनैतिक काम हो रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसपी ऋषिकेश मीना ने अपनी टीम के साथ एसएस कैफे, यूट कपल कैफे, स्वीट लव कैफे, वेलेंटाइन कैफे, मर्जी कैफों पर छापामार कार्रवाई कर दी। जब पुलिस टीम ने केबिनों को खंगाला तो किसी केबिन में शराब की बोतल तो किसी में अपत्तिजनक सामग्री पुलिस के हाथ लगी। वहीं जब इस संबध मे कैफे के संचालक से पूछा तो वह अनभिज्ञता जाहिर करने लगे। लेकिन पुलिस ने न सिर्फ फटकार लगाई बल्कि उन्हें नोटिस भी थमा दिया।
इस बारे में टीआई मुरार एमएम मालवीय का कहना है कि पांच कैफे सेंटरों पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कुछ कैफे सेंटरों पर केबिन थे, तो कुछ पर लकड़ी की प्लाई अथवा पर्दे लगाकर आड़ की गई थी। कुछ जगह अपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। फिलहाल कैफे संचालकों को नोटिस थमा दिए गए हैं।