मंत्री कुशवाह को विकलांगों की समस्याओं को लेकर जौहरी ने मांगपत्र सौंपे
Feb 12 2024
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी एवं जिला अध्यक्ष जीतू यादव, जिला सचिव मनोज भिलवार ने सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह से उनके निज निवास हारकोटा सीर पर एकमुलाकात कर मध्यप्रदेश एवं ग्वालियर के विकलांग जनों की समस्याओं को दूर किये जाने के लिए चर्चा कर चार पत्र भी दिए।
जिनमें विकलांगजनों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए न्यू कलेक्ट्रेट पर स्थित सामाजिक न्याय विभाग को सिटी सेंटर में पहाड़ी से नीचे समतल स्थान पर शिफ्ट किए जाने को लेकर पत्र दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विकलांग जनों को ऐसी मंहगाई के चलते 1500 रुपए इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन का प्रस्ताव आगामी पेश होने बाले बजट में पास किये जाकर अप्रैल 2024 से लागू किये जाने के लिए पत्र दिया। जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पर हर मंगलवार को लगने वाले मेडीकल बोर्ड में नियुक्त आर्थोपेडिक को हटाये जाने के लिए पत्र दिया। मध्यप्रदेश में संचालित परिवहन विभाग से अटैच एवं प्रायवेट बस संचालकों एवं बस कंडेटरों द्वारा विकलांगजनों को सरकार द्वारा यात्री किराये में 50 प्रतिशत छूट न दिए जाकर पूरा किराया वसूलने एवं पूरा किराया न देने की स्थिति में विकलांग को बीच रास्ते में ही उतारने ओर विकलांग जनों का आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक शोषण करने वाले बस संचालकों पर शीघ्र कार्यवाही किये जाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किये जाने को लेकर पत्र दिया। वहीं सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने विकलांग जनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं उनके प्रति अपनी पूर्ण संवेदनशीलता और विकलांग जनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शीघ्र उचित ठोस कार्रवाई किए जाने को लेकर जौहरी को भरोसा दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









