भाजपा आरएसएस की सद्बुद्धि के लिए हिंदू महासभा ने किया यज्ञ
Feb 11 2024
ग्वालियर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ग्वालियर हिन्दू महासभा द्वारा मां स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की अराधना कर भाजपा, आरएसएस को सद्बुद्धि देने की कामना को लेकर यज्ञ कर विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न सम्मान देने, धार जिले की भोजशाला में मां सरस्वती देवी की प्रतिमा स्थापित करवाने, मथुरा में श्रीकृष्णा जन्मभूमि पर बनी ईदगाह को हटवाने, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर के लिए कार सेवकों को सम्मान निधि मानदेय देने, हिंदुओं को जाति वर्ग में विभाजन नहीं करने को लेकर गुप्त नवरात्रि पर पाठ के साथ भाजपा और आरएसएस की सद्बुद्धि के लिए हिंदू महासभा भवन दौलतगंज यज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ का संचालन श्रीमती अर्चना सिंह चौहान ने श्रीदुर्गा चालीसा पाठ के साथ वैदिक मंत्र उच्चारण से किया।
हिमस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न अभी तक कांग्रेस की सरकार ने राजनैतिक भेदभाव के कारण नहीं दिया। लेकिन आज भाजपा की सरकार जिसे आरएसएस चला रहीं हैं उसने भी उपेक्षा की। वीर सावरकर को दो सप्ताह में भारत रत्न सम्मान नहीं दिया गया तो वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर हिन्दू महासभा विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगी।
इस अवसर पर हिमस के डॉ जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, लोकेश शर्मा, श्रीमती अर्चना चौहान, प्रदीप जायसवाल, श्याम श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, आदित्य भार्गव एडवोकेट, प्रवीण अष्ठाना, संजय शर्मा, गिरजा शंकर चंदौलिया, श्रीमती सुधा पाल, सुश्री अंशिका चौहान, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती कृष्णा बाई सहित अनेकों उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









