नारायण सिंह कुशवाह ने दीवार लिखकर बूथ समिति सदस्यों की ली बैठक

Feb 11 2024

ग्वालियर। भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत रविवार को केबिनेट मंत्रीनारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के वार्ड 55 के अंतर्गत बूथ क्रमांक 248 पर पहुंचे यहां पर उन्होंने दीवारों पर भाजपा निशान कमल का फूल बनाने के साथ उन्होंने दीवाल लेखन किया।
कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने रविवार को गांव चलो अभियान के अंतर्गत दीवार लेखन कर भाजपा निशान कमल का फूल भी बनाया। गांव चलो अभियान के तहत बूथ क्रमांक 248 के त्रिदेव और बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। श्री कुशवाह ने भाजपा सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की. तथा जन कल्याणकारी योजनाओं सहित भी जानकारी दी।