बजरंग भक्त मंडल द्वारा मार्क हॉस्पिटल गौशाला में 600 किलो हरे चारे की सेवा

Feb 11 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा विगत चार वर्षों से निरंतर मार्क हॉस्पिटल गौशाला गोला का मंदिर में प्रति सप्ताह की जाने वाली गौभोग सेवा में रविवार को मंडल के दानदाता एवं गौसेवको के सहयोग से 600 किलो हरे चारे गौभोग सेवा की गई।
रविवार की सेवा में लगभग 211 किलो श्रीमती भारती अमित अग्रवाल द्वारा, 111 किलो रुद्रांश गोयल द्वारा,100 किलो अनिल गुप्ता द्वारा, 100 किलो अभिषेक शर्मा द्वारा, 50 किलो शांतनु सिंह द्वारा, 50 किलो रजत अग्रवाल द्वारा कुल 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल द्वारा की जा रही गौसेवा मार्क हॉस्पिटल गौशाला स्थानांतरित होने की वजह से अब से आगामी सेवा जनकताल स्तिथ गौशाला मे की जाएगी।
रविवार की गौ सेवा में आशीष मंगल, राम किशोर मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल, विशाल शर्मा, हिमांशु बघेल, रजत अग्रवाल, भरत गर्ग, संजीव गुप्ता आदि सदस्य मौजूद थे।