हेल्थ के प्रति जागरूक करता है मीडिया और इंश्योरेंस साबित होता है वरदान
Feb 11 2024
ग्वालियर। मिश्रा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर और इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एसीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य सेवाओं में मीडिया एवं हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों की भूमिका विषय पर आईकॉम सेंटर पर परिचर्चा हुई। इस कार्यक्रम के मुयअतिथि कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. सीएस जायसवाल ने कहा कि हेल्थ इमरजेंसी में हेल्थ इंश्योरेंस फाइनेंशियल सपोर्ट करने में सबसे ज्यादा मददगार है। बीमारी के दौरान अस्पताल में भर्ती होने पर हेल्थ इंश्योरेंस न होने पर भारी कीमत चुकानी पड़ती है।
ऐसे में इंश्योरेंस होने पर सारा खर्चा आपकी कंपनी उठाती हैं और मेडिकल इमरजेंसी में विाीय सुविधा प्रदान करती हैं। अध्यक्षता कैट मप्र के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने की। जबकि आईकॉम के डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय मुयवक्ता थे। मिश्रा हॉस्पिटल के संचालक सौरभ मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया। संचालन महेश मुदगल ने तथा आभार व्यत विवेक सुडेले ने किया।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेश सम्राट, डॉ. ब्रजेश शर्मा, ऋषि चौहान, आरके जैन, विजय पाराशर, मिश्रा हॉस्पिटल के प्रबंधक प्रवीण शर्मा, पीडी पाण्डेय, दीपक तोमर, विजय पाण्डेय, अतुल जैन, डॉ. अनिल कुमार, संजय यादव, पंकज अग्रवाल, राजेंद्र मुदगल, रीतेश तिवारी, गौरव शर्मा, रामबाबू कटारे, दीपक तोमर, विक्रांत सिंह परिहार, श्याम सिंह कुशवाह, मनीष डंडौतिया, सौरभ सिंह, पंकज अग्रवाल, अच्छेंद्र सिंह एवं डॉ. हरिश्चंद्र पिपरिया प्रमुख रूप से मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









