सतर्कता एवं कानून का ज्ञान समय की जरूरत-एसपी चंदेल
Feb 11 2024
ग्वालियर। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ कॉरपोरेट लीगल संस्था द्वारा एक विधिक परीचर्चा का आयोजन किया गया इस परिचर्चा में में मुख्य अतिथि एसपी राजेश सिंह चंदेल एवं विशिष्ट अतिथि महाधिवक्ता राजेश शुक्ला एवं आमंत्रित अतिथि रामकिशन कटारे वरिष्ठ पत्रकार सहित जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय चतुर्वेदी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी ग्वालियर मौजूद रहे।
इस अवसर पर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कहाकि सतर्कता एवं कानून का ज्ञान समय की सख्त आवश्यकता है। आज के समय में जो व्यक्ति लापरवाह होता है और जिसे कानून का ज्ञान नहीं है वह निश्चित तौर पर शोषण का शिकार होता है इसलिए अधिक से अधिक व्यक्तियों तक कानून का ज्ञान पहुंचना बहुत आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि महाधिवक्ता राजेश शुक्ला द्वारा बताया गया कि भारतीय दंड संहिता एवं दंड प्रक्रिया संहिता का न केवल सरकार द्वारा नाम बदल दिया गया है बल्कि इनमें महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए 160 वर्ष पुराने कानून को समाप्त कर दिया गया है। वहीं जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय चतुर्वेदी द्वारा जूनियर अधिवक्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार रामकिशन कटारे द्वारा बताया गया कि भले ही मीडिया को संवैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं हो परंतु वह चौथा स्तंभ के रूप में निरंतर कार्यरत है और समाज में जागरूकता का कार्य कर रहा है क्योंकि लोकतंत्र की सफलता के लिए कार्यपालिका विधायक का एवं न्यायपालिका के साथ-साथ मीडिया का स्वतंत्र होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर संस्था के विनय शर्मा दीपक मिश्रा, आलोक शर्मा, अमित सिंह, संजय भदोरिया, आशीष शर्मा, राजकुमार शर्मा, विशेष रूप से मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









