एसएससीओ ने राजयोगिनी वीके उषा दीदी का किया सम्मान

Feb 11 2024

ग्वालियर। सामाजिक संस्था एसएससीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने गत दिवस माउन्ट आबू से ग्वालियर प्रवास पर आई प्रजापिता ब्रह्मकुमारी समाज की मुख्य वक्ता राजयोगिनी वीके उषा दीदी का संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर शाल श्रीफल और संस्था का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और संस्था के कार्यों से उन्हे अवगत कराया। 
उषा दीदी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए अपने आशीष वचन दिये। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, संतोष गर्ग, प्रिंस श्रीवास्तव, आयुष शर्मा मौजूद रहे।