संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ग्वालियर ने स्कूल शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Feb 10 2024

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ग्वालियर ने शनिवार को ग्वालियर प्रवास पर आये स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह को अपनी लंबित मागों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ग्वालियर के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने अपनी मांगों से स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदयप्रताप सिंह को अवगत कराया।
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को ध्यान से सुनते हुये मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने शासन से उक्त मांगों को पूरा कराने का आशवासन दिया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में 4 जुलाई 2023 को भोपाल में आयोजित संविदा महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गयी घोषणा पर अमल किये जाने सहित संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के ग्रेड पे संशोधन, नियमितीकरण, स्वास्थ्य बीमा का लाभ, एनपीएस, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेज्युटी आदि प्रमुख हैं।
ज्ञापन देते समय जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं संयोजक विजय भार्गव, जिला मीडिया प्रभारी आलोक जैन, राहुल सिकरवार सहित बडी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।