युवा एवं महिला महोत्सव फैशन शो के साथ सम्पन्न

Feb 10 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा मेला प्राधिकरण के कला रंग मंच पर युवा व महिला महोत्सव 10 फरवरी तक आयोजित किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए डॉ शिखा क_ल ने बताया युवा व महिला महोत्सव में अंतिम दिन शनिवार को फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो में रैम्प पर माडलों ने तीन राउंडों में वैस्टर्न, ट्रेडिशनल, विंटर वियर थीम परिधान में जलवा बिखेरा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलिमा शिन्दे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। निर्णायक मंडल में मनोज बंसल, रूद्राक्ष सिंह उपस्थित थे। 
कार्यक्रम में नीलिमा शिंदे ने कहा कि शहर में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि युवा व महिला महोत्सव के आयोजन में थाली सजाओं, मेहंदी रचाओ, रंगोली सजाओं, एकल, युगल, समूह नृत्य, कविता पाठ, महिलाओं की फैंसी ड्रेस कैटवॉक प्रतियोगिताएं आदि आयोजित किये गये। 
फैशन शो में स्मृति व्यास, रजनदीप कौर आशना खान, पूनम कुशवाह, साहिल खान, प्रथम अग्रवाल, नैतिक गुप्ता, यशवर्धन सिंह, रंजना तोमर, सोनिया शर्मा, विपिन पवैया, नुपुर गोयल,कविता खंडेलवाल बंदना पाठक विजेता रही।