हम कमजोरी को पॉजीटिविटी से खत्म कर सकते है: ऊषा दीदी

Feb 10 2024

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ग्वालियर के तीन केंद्र झूलेलाल कॉलोनी (समाधिया कॉलोनी), हसर कॉलोनी मुरार (टप्पा तहसील के पास) तथा विद्या नगर (न्यू कलेटोरेट के सामने) उद्घाटन किया। सिटी सेंटर केंद्र पर संबोधित करते हुए कहा कि कमजोरी को किसी शक्ति से सकारात्मकता से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन के द्वारा खुद को चार्ज किया जाता है। कमजोरी को पहचानकर उसको सुधारना ही सफ लता प्राप्त करना है। यदि कोई आपकी कमजोरी बताए तो उसको सुनें उसका शुक्रिया करें, उसको डिफेंड ना करें। कमजोरी की पैरवी कर उसको बढ़ाएं नहीं उसको स्वीकार कर के उसको खत्म करने का उपाय सोचें। कमजोरियों की लिस्ट तैयार करनी है। हर कोई अपनी कमजोरी को जानता है।
शांति, धैर्य केअभाव में क्रोध आता है। उसके लिए ब्रह्म मुहूर्त (अमृतवेले) में बैठकर सर्वशतिमान परमात्मा से रोज 7 दिनों तक शांति की शति का आहवान करें तो उस शक्ति की अनुभूति होती रहेगी। ऐसे ही अन्य गुणों और शक्तियों से स्वयं को भरपूर कर सकते है। निर्विघ्न और खुशहाल जीवन जीने के लिए उन गुणों और शतियों को अपने अंदर भरें। 
विघ्न आता है तो अनुभवी बनाने के लिए आता है, लेकिन अनुभवी होने के बाद उस अनुभव से उस परिस्थिति का सामना करें। उन्होंने कहा कि परमात्मा को अपना साथी बना लो और तो उनकी मदद अवश्य मिलेगी। कोई बात किसी से बार बार आ रही है तो जरूर कोई कार्मिक खाता है तो उसको यों या कैसे कब प्रश्नों में दुखी ना हो, उसको शुभ भावना से खत्म करे। यदि ऐसा नही किया तो वो आपकी खुशी को समाप्त करेगा।