भाजपा के दरवाजे नकुलनाथ के लिए खुले है: वीडी शर्मा

Feb 10 2024

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि नकुलनाथ को तय करना है वे भाजपा में आना चाहते हैंं या नहीं, लेकिन जो भी व्यति भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा में आना चाहता है, उसका भाजपा में स्वागत है और वो नकुलनाथ भी हो सकते हैं। 
ग्वालियर में पत्रकारों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। जब उनसे पूछा गया कि या यह संभव है कि जिन नेताओं का राज्यसभा का कार्यकाल अभी बचा है, वो भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 
इसके जवाब में शर्मा ने कहा कि सब संभव है। लोकसभा चुनाव में जीत ही हमारा लक्ष्य है और विनिंग केंडीडेट ही पार्टी की पहली प्राथमिकता होगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा इतिहास बनाएगी और मध्यप्रदेश में 29 में से 29 सीटें जीतेगी।
राज्यसभा में ग्वालियर अंचल को प्रतिनिधित्व दिए जाने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ग्वालियर को भी राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिल सकता है। गौरतलब है कि ग्वालियर से पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया का नाम राज्यसभा के लिए चर्चाओं में है। 
राहुल 140 करोड़ लोगों को समझते हैं बेवकूफ
राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की जाति पर सवाल उठाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इतने मंद बुद्धि हैं कि 140 करोड़ लोगों को बेवकूफ समझते हैं। पीव्ही नरसिंहाराव, स्वामीनाथन व चंद्रशेखर को भारत रत्न दिए जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा वोटबैंक की राजनीति बताए जाने पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी से ज्यादा देश के लिए पीव्ही नरसिंहराव ने देश के लिए योगदान दिया। वीडी शर्मा शर्मा ने साफतौर पर कहा कि मध्यप्रदेश में भूमाफियाओं एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा की सरकार कटिबद्ध है। उन्हें बशा नहीं जाएगा। उनके घर पर ही नहीं दिमाग पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा। उन्होंने स्वीकार किया कि भूमाफि याओं पर कार्रवाई करने के मामले में भाजपा की प्रदेश सरकार जीरो टोलरेंस की स्थिति में नहीं हैं,लेकिन इस दिशा में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।