मोहना रेंज का अनुभूति शिविर हरसी में सम्पन्न
Feb 10 2024
ग्वालियर। मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड के समन्यवय से वन विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के लिये अनुभूति कार्यक्रम आयोजित कर वन एवं वन्य जीवों से परिचय कराया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्वालियर वन मंडल के अंतर्गत दक्षिण घाटीगांव मोहना की ओर से हरसी डेम के पास अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय स्कूलों के बच्चों ने बड़चढ़ कर भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर रिटा. एसडीओ जीएल जोनवार सहित अन्य वन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कैम्प का संचालन मोहना वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन गुप्ता ने किया। प्रत्येक बच्चे को अनुभूति बेग, कैप, पेड, ब्रोसर, स्टीकर आदि सामग्री प्रदान की गई। वहीं बच्चों को मैं भी बाघ व अन्य गतिविधियों के माध्यम से फोरेस्ट के संबंधित कई रोचक जानकारियां प्रदान की गईं।
प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने पेपर का बाघ, बगैर सिले कपड़े से थैला बनाना और रूमाल से छोटा थैला, पाकेट, कैप आदि बनाना सीखा। अनुभूति शिविर के दौरान छात्र छात्राओं को स्थानीय औषधीय पौधों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में सम्मिलित बच्चों को वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति शपथ दिलाई गई। इसके बाद अतिथियों के द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों को पुरुस्कार एवं सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ साथ विद्यालीयन स्टाफ एवं दक्षिण घाटीगांव वन परिक्षेत्र का स्टाफ मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









