संयुक्त मोर्चा ने 11 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Feb 10 2024

ग्वालियर। मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम मुनीश सिंह सिकरवार को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता देने, प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने, दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने, पदोन्नति प्रदान करने, एनपीएस कटोत्रे की राशि कर्मचारियों के खाते में जमा न होना आदि मांगे शामिल है। 
ज्ञापन देने वालों में संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, संयोजक रवीन्द्र त्रिपाठी, अजाक्स संभागीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेवाफरोश, राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष बलवीर सिंह परमार, राज्य शिक्षक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राकेश नायक, प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र दुबे, मप्र कर्मचारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकुमार द्विवेदी, प्रांतीय सचिव शिवदत्त भार्गव, लघु वेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, स्वास्थ्य संघ अध्यक्ष महेन्द्र जैन, अजाक्स जिलाध्यक्ष मनोहर कटारिया, महादेव गोयल, कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री बलवीर, सुश्री रेखा परमार, वाहन चालक अध्यक्ष हरीशंकर शर्मा, अजय श्रीवास्तव, रामहेत बाथम, परशुराम बकना, अवधेश शर्मा, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।