आर्ट ऑफ़ लिविंग के द्वारा मूक बधिर विद्यार्थियों के लिए प्रज्ञा योग का शिविर का आयोजन

Feb 09 2024

ग्वालियर। आर्ट ऑफ़ लिविंग के द्वारा अमर ज्योति स्कूल के मूक बधिर विद्यार्थियों के लिए प्रज्ञा योग का शिविर का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया था। जिसमें आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रशिक्षिका डॉ संगीता झा व रुचिरा ढल थे। दोनों ही प्रशिक्षिकाएँ विगत 15 वर्षों से आर्ट ऑफ़ लिविंग की शिक्षिकाएं हैं। आप लोगों ने अनेक प्रख्यात विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया। इस कार्यक्रम में करीब पचास मूक-बधिर बच्चों को नि:शुल्क प्रज्ञा योगा से प्रशिक्षित किया।
श्रीमती अंजलि बत्रा ने बताया की इस शिविर के माध्यम से बच्चों की सीखने कि क्षमता को विकसित किया गया। साथ ही उनमे निर्णय लेने की क्षमता और डर के रोकथाम पर बात की गई। इस शिविर के द्वारा मूक बधिर बच्चो के जीवन को आसान बनाना है, सरल बनाना है। कार्यशाला में सहायक के रूप में दीपक सिंघल, प्रदीप जैन, मानसी, सुरेखा और रंजिता रहे।