महासेन ग्वार्रे वैश्य महिला समिति का बसंत पंचमी महोत्सव में हुए रंगारंग कार्यक्रम
Feb 09 2024
ग्वालियर। महासेन ग्वार्रे वैश्य महिला समिति का बसंत पंचमी महोत्सव शुक्रवार को एक निजी होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार थी। इस अवसर पर समाज की महिलाओं द्वारा धार्मिक कल्चर थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज की सभी महिलाएं पीले वस्त्र धारण करके उक्त कार्यक्रम में पहुंची।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार द्वारा महिलाओं का परिचय प्राप्त किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में विजेता महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार ने कहा की महाराज महासेन महिला समिति एक उत्कृष्ट कार्य कर रही है महिलाओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल, सचिव आशा गोयल एवं कोषाध्यक्ष अर्चना गांगिल ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज की महिलाएं समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक जुट होकर कार्य कर रही हैं।
हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के हित में कार्य करना और उन्हें पारिवारिक समावेश में ढालने का कार्य किया जा रहा है। आज की प्रतियोगिता में बसंत पंचमी क्वीन के रूप में सपना गुप्ता प्रथम स्थान पर रही और द्वितीय स्थान पर रानो गुप्ता तथा तृतीय स्थान पर जागृति मांडिल रहीं। जन्मतिथि प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान पर सीमा गुप्ता द्वितीय स्थान पर सीमा बंसल और तृतीय स्थान पर किरण गुप्ता रही, और माचिस जलाओ प्रतियोगिता के अंतर्गत अंजू गुप्ता प्रथम स्थान पर रही द्वितीय स्थान पर माधवी गुप्ता तीसरे स्थान पर शिल्पी गांगिल रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









