ड्रग्स एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों को न्योता देते है: डॉ. कुशवाह

Feb 09 2024

ग्वालियर। ड्रग्स का नशा युवा पीढ़ी को तो बरबाद कर ही रही है साथ ही साथ भारत के भविष्य के लिए भी खतरा बन गई है। ड्रग्स करने वाला व्यक्ति ड्रग्स के नशे के साथ एड्स जैसी महामारक बीमारियों को भी अपने शरीर में आने के लिए रास्ता साफ कर रहा है। जिसके कारण स्वस्थ युवा भारत की संकल्पना करना भी कठिन हो रहा है। यह बात मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरूण कुशवाह ने कही। 
माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा ड्रग्स मुक्त अभियान पर सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से जागरूकता हेतु व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरूण कुशवाह मेडिकल ऑफिसर उज्जैन, मुख्य वक्ता धरंजय श्रीवास्तव सिविल अस्पताल ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि जिला संगठक ग्वालियर डॉ. मनोज अवस्थी, अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी माधव महाविद्यालय, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे।
कार्यक्रम में डॉ. अरूण कुशवाह ने बताया कि जिन ड्रग्स निडल से हम नशा कर रहें है उसी निडल को हम अपने अन्य साथियों को भी लगाकर नशा करा रहें है जिससे अनचाहे में भी एड्स जैसी बीमारी से पीडि़त व्यक्ति के उपयोग की निडलस् अन्य साथी व्यक्ति को लगने से नशे के साथ-साथ एड्स की बीमारी भी हो सकती है। जो हमारे लिए खतरनाक है। जिससे हम सब को ड्रग्स का सेवन नहीं करना चाहिए और दूसरों को भी नशे का सेवन न करने के लिए जागरूक करना चाहिए।
श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओ को सशक्त व मजबूत करने के लिये साथ ही साथ परिवार को बचाने के लिये ड्रग्स सेवन के मकडजाल से बाहर आना पड़ेगा। ड्रग्स यह नहीं देखता कि इसकी मार किस परिवार पर पडेगा और इससे कौन-कौन लोग प्रभावित होंगे। शासन द्वारा महाविद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करने का उद्देश्य ही युवा पीढ़ी को ड्रग्स के नशे से बचाना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं आभार डॉ. विकास शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. कौशलेन्द्र अवस्थी, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. दीपक शिन्दे, स्वंय सेवक कु. भूमि गुप्ता, मोहित राजावत, अशुतोष पालीवाल आदि लोग उपस्थित थे।