बापू भक्तों ने मौनी अमावस्या पर निकाली हरिनाम प्रभात फेरी

Feb 09 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में लश्कर क्षेत्र में मौनी अमावस्या पर्व पर हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने शामिल होकर आनंदविभोर होकर खूब हरिनाम के जयकारे लगाते हुए विचरण किया। हरिनाम प्रभात फेरी में व्यास पीठ पर विराजे संत आशाराम के विग्रह फोटो का जगह-जगह माल्यार्पण आरती भोग लगाकर भव्य स्वागत किया गया और भक्तों में फल मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया गया।
मोनी अमावस्या पर्व की हरि नाम प्रभात फेरी में हजारों सनातन प्रेमी जनों को ऋषि प्रसाद ग्रंथ और 14 फरवरी को आश्रम में आयोजित मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम के पेंपलेट्स वितरण कर जन साधारण से मनाने की अपील की गई। प्रभात फेरी हनुमान चौराहे से शुरू होकर जीवाजी गंज, लक्ष्मी गंज, जटार साब की गली, खासगी बाजार, जनक गंज होते हुए वापिस हनुमान चौराहे पर समाप्त हुई।