संघ प्रमुख मोहन भागवत ग्वालियर पहुंचे, मुरैना हुए रवाना
Feb 09 2024
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार को इंदौर एक्सप्रेस से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां से वह कड़ी सुरक्षा के बीच कार से मुरैना जिले के लिए रवाना हो गए। डॉ. मोहन भागवत मुरैना में चल रहे प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होंगे। संघ संगठन का यह सम्मेलन 9 फरवरी से 11 फरवरी तक होने जा रहा है। इस सम्मेलन में संघ संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होने पहुंच रहे हैं।
बता दें कि मुरैना जिले के सुंदरपुर गांव में चल रहे प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार सुबह इंदौर से ट्रेन के द्वारा ग्वालियर पहुंचे थे। इसके बाद कड़ी सुरक्षा बल के साथ में सडक़ मार्ग से मुरैना के लिए रवाना हुए। मुरैना पहुंचकर डॉ. मोहन भागवत प्रांतीय सम्मेलन शामिल होंगे, इस सम्मेलन में 11 फरवरी तक संघ के प्रमुख मोहन भागवत रहेंगे। सम्मेलन में शामिल ढाई हजार से ज्यादा कार्यकर्ता अलग-अलग जिलों से शामिल होने पहुंच रहे हैं। वही इस सम्मेलन के दौरान संघ के संगठनात्मक चुनाव भी होंगे। इस दौरान मोहन भागवत सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









