समाज में नकारात्मक प्रवृत्तियां हावी हो रही है: डॉ. याशी जैन

Feb 09 2024

ग्वालियर। ओजस्विनी विचार मंच द्वारा कमलाराजा कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता साइकोलॉजिस्ट डॉ. याशी जैन उपस्थित थीं। डॉ. याशी जैन ने सभी छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा वर्तमान में समाज में नकारात्मक प्रवृाियां हावी हो रही है और जिसका सबसे अधिक शिकार युवा पीढ़ी हो रही है। इसके लिए सबसे पहले आपके मन में जो बुरे विचार आ रहे हैं उनके उनको कागज पर लिखो और एक-एक करके अपने दिमाग से डिलीट करते जाओ इसके लिए आपको आध्यात्मिक से जुडऩा होगा। जब भी मन परेशान हो तो जोर-जोर से मंत्र बोलना शुरू कर दो तो आपके मन की नकारात्मक शति दूर होगी और एक सकारात्मक औरा निर्माण होगा। 
डिप्रेशन जैसी बीमारियां विदेश में इसलिए अधिक है। क्योंकि वहां परिवार नमक संस्था नहीं है और हम सौभाग्यशाली हैं कि हम भारत में जन्मे हैं इसलिये अपने परिवार से जुड़े रहो क्योंकि उससे बड़ा शुभचिंतक कोई नहीं है। स्वस्थ और सुंदर रिश्ते बनाओ। अपने आप को किसी के प्रयोग का साधन मत बनने दो। डॉ. याशी जैन ने छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रम के अंत में जीवाजी विश्वविद्यालय के साइकोलॉजी विभाग के 11 विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका-आओ मुस्कुरायें का मंचन किया।
कार्यक्रम में अध्यक्षता महाविद्यालय की जन भागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मीना सचान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डा.ॅ एमआर कौशल उपस्थित थे। संचालन श्रीमती पल्लवी का चौधरी ने किया एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना डॉ. अनीता सेठी ने रखी। डॉ. कल्पना शर्मा ने सामूहिक रूप से नमस्कार मंत्र का वचन करवाया एवं आभार ओजस्विनी विचार मंच की सचिव श्रीमती नीलम शुक्ला ने दिया। अतिथि परिचय मंच की कोषाध्यक्ष डॉ. मंदाकिनी शर्मा ने करवाया तथा अतिथियों के स्वागत ज्योति गुप्ता, सरिता पाठक, सीमा दुबे एवं रचना सोलंकी ने किया। 
इस अवसर पर मंच की अन्य बहनें श्रीमती जिज्ञासा जादौन डॉ. शिखा शुक्ला, तुलसी गुप्ता, सरोज मिश्रा, कल्पना प्रदीप, मीना शर्मा एवं मंच की मीडिया प्रभारी मानसी सोलापुरकर उपस्थित थीं।