एकल, युगल, समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Feb 08 2024

ग्वालियर।। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा मेला के कला रंग मंच पर युवा व महिला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किये जा रहें हैं। 
इसी क्रम में गुरूवार को एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया, और डांस प्रतियोगिता में एक से एक सुंदर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी।