रामलला थीम पर अग्रचेतना महिला समिति द्वारा नव वर्ष की शुरूआत

Feb 08 2024

ग्वालियर। युग रामलला आ गया कि थीम पर अग्रचेतना महिला समिति द्वारा नव वर्ष की शुरूआत की गई। जिसमें सभी मेम्बरों ने भगवान श्रीराम का जोरदार तरीके से स्वागत किया। इसमें सभी मेम्बरों ने भगवा कलर के परिधान पहनें और कई ने राम, लक्ष्मण, हनुमान, कौशल्या, महारानी सीता, बनवासी सीता, शबरी, मंदोदरी, रावण, सूर्पनखा आदि पत्रों पर बहुत ही शानदार तरीके से एक्ट किया। इस दौरान अयोध्या वासियों ने उनके स्वागत में बहुत ही शानदार भजन सुनाए।
वहीं हाऊजी भी रामायण की तर्ज पर ही खिलाई गई। सभी कार्यक्रमों की संयोजिका रजनी अग्रवाल, नीतू सिंघल, काजल गुप्ता, अमिता गोयल, अर्चना गोयल रही और इन सभी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। प्रभु राम के रूप में आईं वंदना सिंघल पूरे आयोजन की शान थीं। 
इस मौके पर पंचुअलिटी विजेता स्वाति जैन, रामायण के एट की प्रथम विजेता गरिमा अग्रवाल, दूसरा स्थान पर नेहा सराफ, और तीसरे स्थान पर मोनिका जैन और शीतल अग्रवाल रहीं। कंसोलेशन प्राइज प्रतिभा को मिली। गेम की विजेता पूजा गोयल, मोनिका अग्रवाल रही। वहीं राम की भूमिका में वंदना सिंघल को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।