रक्तदान कर किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद कर सकते:अनिल जैन
Feb 08 2024
ग्वालियर। वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं संभागीय अध्यक्ष डॉ रजनीश नीखरा ने संयुक्त रूप से बताया कि वैश्य महासम्मेलन के प्रेरणास्रोत स्व. नारायण प्रसाद गुप्ता (नाना जी) की पुण्यतिथि के अवसर पर 8 फरवरी ग्वालियर व संपूर्ण मप्र में वैश्य समाज की युवा इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
इसी श्रंखला में ग्वालियर में भी रक्तदान शिविर का आयोजन अथर्व हॉस्पिटल चौहान प्याऊ ठाटीपुर में किया गया। ग्वालियर में युवा इकाई की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में अनेक लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल जैन, महेश गर्ग, डॉ. विवेक गुप्ता, ज्योति बंसल, मुकेश जैन, राजू गर्ग, डॉ. रजनीश नीखरा, कपिल जैन उपस्थित हुए।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल जैन ने कहा कि रक्तदान एक नेक काम है और सेवा तथा सहयोग की भावना से ही हम रक्तदान कर किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद कर सकते है। महेश गर्ग ने कहा विज्ञान कितना भी आगे बढ़ जाए मगर रक्त का कोई विकल्प नहीं हैं। वैश्य महासम्मेलन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन करना निश्चित ही उन्हें जीवनदान देने का काम करेगा।
इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदाताओं का सम्मान एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन का संचालन डॉ रजनीश नीखरा एवं आभार सागर अग्रवाल ने किया।
साथ ही वैश्य समाज के सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि वह जरूरतमंदों को हमेशा रक्त दान करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. पीएस राजौरिया, अनूप अग्रवाल, भूपेन्द्र माहेश्वरी, सागर अग्रवाल, आशीष कंथरिया, संदीप कंथरिया, वरूण गुप्ता कस्तवार, अनिल सेठ, विपुल अग्रवाल, अरूण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









