युवा व महिला महोत्सव में फैंसी ड्रेस कैटवॉक प्रतियोगिता आयोजित हुई

Feb 07 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा मेला प्राधिकरण के कला रंगमंच पर युवा व महिला महोत्सव का आयोजन 10 फरवरी तक किया जा रहा है। आयोजन की जानकारी देते हुए डॉ शिखा क_ल ने बताया की आज महिलाओं की फैंसी ड्रेस कैटवॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया। फैंसी ड्रेस कैटवॉक प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में आयोजित किया गया। वर्ग ए में 15 से 25 साल तक व वर्ग बी में  सीनियर में महिला वर्ग रही।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की फैंसी ड्रेस कैटवॉक प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य अतिथि सोनम पाराशर सूबेदार यातायात पुलिस उपस्थित थीं। इस मौके पर सोनम पाराशर ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी अब प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही है।
वहीं आज 8 फरवरी बुधवार को 1 बजे से युवाओं और महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।