कांग्रेस के पास कोई विचारधारा नहीं, इसलिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बारे में अनर्गल बातें कर रहे

Feb 07 2024

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस के पास अब कोई विचारधारा नहीं है। इसलिए कांग्रेस नेता, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में अनर्गल बातें कर रहे हैं। यह बात श्री चौधरी और श्री चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सिर्फ देश द्रोह की विचारधारा रह गई है। कांग्रेस के आधारहीन नेताओं को केंद्रीय मंत्री सिंधिया जैसे नेता के बारे में टीका टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विधानसभा चुनाव के पहले बंपर जीत का दावा कर रहे थे। लेकिन पार्टी के साथ ही वह स्वयं भी चुनाव हार गए। अच्छा होता कि यह नेता श्री सिंधिया और उनके साथ भाजपा में आए नेताओं की चिंता करने की बजाय नेशनल हेराल्ड केस में जमानत पर बाहर आए राहुल गांधी के भविष्य की चिंता करते। उन्होंने दामोदर यादव द्वारा श्री सिंधिया की जाति पूछे जाने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यादव अपनी जाति और ठौर ठिकाना तय कर लें, वे कितनी बार दल बदल कर चुके। सपा कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर चन्द्रशेखर रावण की पार्टी से चुनाव लडऩा पड़ा। भाजपा नेताओं ने पटवारी और यादव पर जातिवादी जहर फैलाने को आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ जनता की अदालत में चेहरे बेनकाब करेंगे ही सबक सिखाने न्यायालय भी जाएंगे।