संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Feb 07 2024
ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ग्वालियर ने राजेंद्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को ग्वालियर प्रवास के दौरान होटल तानसेन में लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ग्वालियर के जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने विस्तार से अपनी मांगों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा जिस पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कार्यवाही करने का आशवासन दिया।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में 4 जुलाई 2023 को भोपाल में आयोजित संविदा महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गयी घोषणा पर अमल किये जाने सहित संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के ग्रेड पे संशोधन, नियमितीकरण, स्वास्थ्य बीमा का लाभ, एनपीएस, अनुकंपा नियुक्ति, ग्रेज्युटी आदि प्रमुख हैं।
ज्ञापन देते समय विजय भार्गव, एमएस खान, अभय माथुर, प्रशांत सक्सैना, कोमल सिंह, संदीप प्रधान, पुष्पेन्द्र सेंगर, आलोक जैन, अभय माथुर, धर्मेंद्र पांडे, राहुल सिकरवार, संदीप गुप्ता, अमित पांडे, हरेंद्र गुर्जर, संजीव श्रीवास्तव, शिवकुमार शर्मा, कमलेश द्विवेदी, भूपेन्द्र शर्मा, नरेंद्र दोहरे सहित बडी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









