बच्चों को सकारात्मक सोचने की प्रेरणा दी जाये: राजयोगिनी ऊषा दीदी
Feb 07 2024
ग्वालियर। सामान्य स्थिति में जब सकारात्मक सोचने की मनस्थिति निर्मित हो जाती है तो व्यक्ति के जीवन में खुशियां आने लगती है। इसलिए माता-पिता बचपन से ही बच्चों में प्रेरक कहानियां के माध्यम से सकारात्मक सोच को मनोस्थिति में डालने का प्रयत्न करना चाहिए। विचार ब्रह्माकुमारीज के अन्तर्राष्टीय केंद्र माउंट आबू से आई अंतर्राष्टीय प्रेरक वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ऊषा दीदी ने चेंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सकारात्मक चिंतन से सकारात्मक परिवर्तन विषय पर आयोजित कार्यक्रम मैं बुधवार को व्यक्त किए।
राजयोगिनी ऊषा बहन ने कहा कि आमतौर पर लोग खुद को बदलने से ज्यादा दूसरों को बदलने पर फोकस करते हैं। दूसरों को बदलने की जिम्मेदारी हमारी नहीं हैं हर एक का अपना फ्रीडम है हम दूसरों को अपने अनुसार नहीं डाल सकते। जब हमारा स्वयं का परिवर्तन हो जाएगा तो बहुत कुछ बदल जाएगा गीता सार भी यही है जो हुआ अच्छा हुआ जो हो रहा है अच्छा हो रहा है और जो होगा वह भी अच्छा होगा। इसलिए दूसरों की चिंता छोडक़र अपने भीतर परिवर्तन आरंभ करें तो सकारात्मक परिवर्तन दिखने लगेगा और अच्छाइयां ही नजर आने लगेगी।
उन्होंने कहा कि हम अपनी वार्तालाप के दौरान किन शब्दों का चयन करते हैं। हमें अपने शब्दों की गुणवत्ता जांचनी होगी हमारे शब्द हमेशा सुकून देने वाले हो। हमारे शरीर का सबसे बड़ा और सबसे अच्छा अंग हमारी जीव ही है जब हम सकारात्मक बोलती है तो हमारे लिए दुआएं निकलती हैं।
उन्होंने कहा कि हमें अपने पारिवारिक सदस्यों के काम की प्रशंसा समय-समय पर करते रहना चाहिए। घर में यदि आप पत्नी के काम की प्रशंसा करेंगे तो इससे घर में एक सकारात्मक वातावरण बनेगा और रिश्तो को मजबूती मिलेगी पति-पत्नी गाड़ी के दो पहिए होते हैं। जो साथ चलते हैं तो जिंदगी की गाड़ी दौडऩे लगती हैं और जीवन सुंदर बन जाता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए गृहस्थ जीवन को अच्छा बनाएं। जीवन के अंदर सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदैव प्रयत्न करते रहें। हमारे बुरे कर्मों का कोई भागीदार नहीं होता इसलिए सदैव सत्कर्म करें।
माता-पिता बच्चों को जन्म तो दे सकते हैं पर भाग्य नहीं दे सकते। भाग्य तो कर्म से ही बनता है अपने कर्मों का खाता इतना अच्छा बनाएं कि दूसरों को भी प्रेरणा मिल सके। अपनी सोच वाणी और कर्म से आप जीवन को सुंदर बना सकते हैं।
इससे पूर्व चेम्बर ऑफ कॉमर्स के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड, डॉ राहुल सप्रा, आरके मिश्रा, जान्हवी रोहिरा, डॉ एसपी बत्रा, केंद्र प्रभारी बीके आदर्श दीदी, डॉ गुरचरण सिंह बीके प्रहलाद आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आदर्श दीदी ने इस मौके पर सभी को ध्यान कराया।
कार्यक्रम में नव्या ने स्वागत में सुंदर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। रघु भाई, प्रसाद भाई, मुकेश भाई (पीस ऑफ माइंड टीवी चैनल) सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और शहरवासी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









