जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का अधिकारियों ने भ्रमण किया
Feb 07 2024
ग्वालियर। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में भारत विकास परिषद ईस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट के अधिकारियों ने भ्रमण किया। इस दौरान ग्वालियर विभाग के सह सेवा प्रमुख रवि बत्रा एवं ग्वालियर चंबल संभाग संयोजक सेवा भारती कैलाश कुशवाह ने ट्रस्ट के पदाधिकारी से चर्चा की और भविष्य में ट्रस्ट द्वारा केंद्र में स्थापित की जा रही कंप्यूटर लैब के विषय में चर्चा की।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद गर्ग, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, समन्वय अध्यक्ष श्रीमती प्रिया तोमर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। केंद्र में कंप्यूटर लैब बनाने के प्रस्ताव के लिए केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी गिरीश कलामनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









