जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन महाआर्यमन सिंधिया ने पुरुस्कार वितरण किया
Feb 06 2024
ग्वालियर। फूलबाग पर आयोजित जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने खिलाडिय़ो ंको पुरस्कार वितरण कर किया। श्री सिंधिया ने विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर रही टीमों के खिलाडिय़ों और व्यक्तिगत स्पर्धा में विजयी रहे खिलाडिय़ों को कप, शील्ड व नगद पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के विजेताओं को लगभग 7 लाख रूपए के नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। फूलबाग मैदान पर आयोजित हुए चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में खेलों की सात विधाओं में 1725 खिलाडिय़ों ने हिस्सेदारी की थी। जिसमें खो-खो, रस्साकसी, कबड्डी, बॉलीबॉल, सितौलिया, लम्बीकूद व गोला फैंक शामिल हैं।
फूलबाग पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन दिवस पर पुरूष और महिलाओं के कबड्डी और रस्साकसी प्रतियोगिता के फायनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता के समापन दिवस पर बड़ी सं या में पहुँचे दर्शकों ने इन फायनल मुकाबलों का आनंद लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि महाआर्यमन सिंधिया ने फायनल मैच के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही फायनल मैच भी देखा।
इस अवसर पर रामअवतार सिंह बैस, शिववीर सिंह भदौरिया, रिपुदमन सिंह तोमर सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यगण तथा जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला व डीपीसी रविन्द्र सिंह तोमर समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि 3 फरवरी को केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं द्वारा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जिला स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









