मंगलवार तडक़े कलेक्टर पहुंचे थाने, लिया बोर्ड परीक्षाओं का जायजा
Feb 06 2024
ग्वालियर। बोर्ड परीक्षाएँ सुचिता के साथ सम्पन्न हों इसके लिये प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे लेकर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी प्रात:काल से ही पुलिस थानों और परीक्षा केन्द्रों पर पहुँच रहे हैं। मंगलवार तडक़े कलेक्टर श्री सिंह घर से निकले और विभिन्न पुलिस थानों पर पहुँचकर थानों से परीक्षा केन्द्र तक प्रश्न-पत्र पहुँचाने की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने थानों में सीसीटीवी फुटेज भी देखे। साथ ही यह भी देखा कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा निर्धारित एप पर कलेक्टर प्रतिनिधि थाने और परीक्षा केन्द्र पर सेल्फी अपलोड कर रहे हैं कि नहीं। पुलिस थानों के निरीक्षण के बाद वे परीक्षा केन्द्रों पर भी पहुंचे और वहां का जायजा लिया।
मंगलवार की तडक़े कलेक्टर श्री सिंह ने पुलिस थाना पड़ाव व इंदरगंज का निरीक्षण कर प्रश्न-पत्र के बॉक्स खोलने व पैकेट प्रदाय करने की प्रक्रिया देखी। साथ ही सेंट पॉल स्कूल, जीवाजी राव उमावि, सनातन धर्म स्कूल एवं शासकीय उमावि कन्या शिंदे की छावनी परीक्षा केन्द्रों में जाकर प्रश्न-पत्र पहुँचने का सत्यापन स्वयं ने किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने इस अवसर पर केन्द्राध्यक्षों, कलेक्टर प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए प्रश्न-पत्र पुलिस थाने से परीक्षा केन्द्र तक पहुँचें। इसमें जरा सी भी ढि़लाई न हो। थाने से प्रश्न-पत्र के पैकेट प्रदान करने का ब्यौरा पंजी में तिथि, समय व हस्ताक्षर सहित दर्ज किया जाए। कलेक्टर प्रतिनिधि थाने में पहुँचकर सेल्फी लें और उसे एप पर अपलोड करें। इसी तरह परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने के बाद भी सेल्फी लेकर अपलोड की जाए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बच्चों की कि होसला अफजाई
निरीक्षण पर स्कूलों में पहुंचे कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों की होंसला अफजाई करते हुए विद्यार्थियों के बीच खड़े होकर ग्रुप फोटो खिंचवाई और प्रोत्साहित करते हुए बच्चों से कहा कि परीक्षा को लेकर मन में डर न बैठाएँ। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आत्मविश्वास व सुकून के साथ अपना प्रश्न-पत्र हल करें। असल में जिंदगी भी एक परीक्षा है। मनुष्य को जीवन में कई प्रकार की परीक्षाएँ देनी पड़ती हैं। इसलिए परीक्षाओं को चुनौती के रूप में लें और यदि कभी असफलता हाथ लगे तो परेशान न हों, इसे सबक के रूप में लें और उस कारण को खोजें, जिसकी वजह से असफलता मिली थी। इस तरह हम आगे बढ़ेंगे तो जिंदगी जरूर बेहतर बनेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









