जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय की बैठक आयोजित

Feb 06 2024

ग्वालियर। जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय सम्मेलन हॉल महाराज बाडे पर संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संग्रहालय में विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई और संग्रहालय की गैलरियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी डीजी क्यूरेटोरियल डिवीजन डॉ. स्निग्धा घाटक जीएसआई कोलकाता ने की। 
बैठक में एसएच वानखडे एचओडी जीएसआई एमपी भोपाल, सिटी प्लानर पवन सिंघल एवं नोडल ऑफिसर कॉलोनी सेल महेन्द्र अग्रवाल, नोडल ऑफिसर पवन शर्मा सहित प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।