युवा एवम महिला महोत्सव में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Feb 06 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा मेला प्राधिकरण के कला रंग मंच पर युवा एवम महिला महोत्सव में मंगलवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 6 फरवरी मंगलवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दो आयु वर्ग में  किया गया। वर्ग ए जूनियर में 15 से 25 साल वर्ग बी सीनियर में महिला वर्ग रही। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
वहीं आज 7 फरवरी बुधवार को 1 बजे से युवाओं और महिलाओं की फैंसी ड्रेस कैटवॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा प्रतिभागी मंच से अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे एवम् विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।