स्वयं सेवकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Feb 06 2024

ग्वालियर। ग्वालियर को स्वच्छ बनाने और युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोडऩे के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर व फेमिली हेल्थ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में शहर की विभिन्न बस्तियों से आये एक सैकड़ा स्वयं संवकों के साथ उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन बालभवन में किया  गया। 
कार्यक्रम में निगम उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता एवं संभाग समन्वयक फेमिली हेल्थ इंडिया के विजय मिश्रा व कंसल्टेंट नगर निगम ग्वालियर सुश्री श्रद्धा शर्मा द्वारा प्रदर्शन व फिल्म के माध्यम से उपस्थित सहभागियों को कचरा व कचरे के प्रबंधन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रजन्टेशन के माध्यम से सहभागियों को गीला व सूखा कचरा अलग अलग हरे व नीले कचरे दान में डालने के महत्व को बताते हुए कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और सूखे कचरे के पुर्नचक्रण विधी से समाप्त करने व कचरे को कम करने की तकनीकियों से भी स्वयं सेवकों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सहभागियों को उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी।