महिला पुलिस टीम ने स्कूल व कॉलेज छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक
Feb 06 2024
ग्वालियर। एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश तथा एएसपी अखिलेश रैनवाल एवं डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
6 फरवरी मंगलवार को अभियान के तहत निर्भया मोबाइल-2 की महिला पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर शहर के विभिन्न स्कूलों व कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राओं को आजकल हो रहे महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके अलावा निर्भया मोबाइल की टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान पद्माराजे कन्या विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर निर्भया मोबाइल की उप निरीक्षक मधु बंसल, उप निरीक्षक कीर्ति उपाध्याय एवं महिला पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा।
डीएसपी महिला सुरक्षा ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में निर्भया मोबाइल-2 की महिला पुलिस टीम के द्वारा मंगलवार को शहर के विभिन्न स्कूल व कॉलेज के बाहर जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त बाहर निकली छात्राओं को आजकल हो रहे अपराधों व महिला संबंधी अपराध एवं साइबर संबंधी अपराधों आदि के संबंध में पम्पलेट के माध्यम से जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा उन्हे मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया।
उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें एवं उन्हे यह भी बताया गया कि वह पुलिस में अपनी शिकायत कैसे कर सकती हैं। निर्भया मोबाइल की टीम द्वारा कम्पू स्थित पद्माराजे कन्या विद्यालय में पेट्रोलिंग के दौरान छात्राओं से चर्चा करते हुए उन्हे भी महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और उपस्थित छात्राओं को बेटी की पेटी के संबंध में अवगत कराया गया कि वह किस प्रकार अपनी शिकायत पेटी में डाल सकती हैं और अपनी शिकायत कैसे कर सकती हैं इसके संबंध में जानकारी दी गई। स्कूल व कॉलेजों के बाहर अनावश्यक घूम रहे लडक़ों को भी निर्भया मोबाइल टीम द्वारा हिदायत दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









